expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

2021 का सामान्य ज्ञान हिन्दी में।

वर्तमान 2021 के ताजा सवाल-जवाब परीक्षा पत्र

GK Current affairs in hindi 2021
GK Current affairs in hindi 2021
Image by blog.papar.li

*प्रतिवर्ष ‘विश्व दुग्ध दिवस’ कब मनाया जाता है?

जवाब: 01 जून को
01 जून 2021 को दुनियाभर में विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) मनाया गया है।  यह दिवस प्रतिवर्ष 01 जून को दूध को डाइट में शामिल करने के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व दुग्ध दिवस को मनाये जाने की शुरुआत वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र (United Nation) द्वारा की गयी थी। जो की संयुक्त राष्ट्र के विभाग खाद्य औऱ कृषि संगठन द्वारा की गयी थी।

*किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे ‘पॉल स्लूटर’ का 92 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है?

जवाब: डेनमार्क
डेनमार्क के पूर्व प्रधानमंत्री रहे पॉल स्लूटर (Poul Schlüter) का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। स्लूटर 1982 से 1993 तक प्रधानमंत्री रहे। एक समय उन्होंने इस पार्टी का नेतृत्व किया था। यूरोपीय संघ के साथ अहम संधि में डेनमार्क को छूट को लेकर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। स्लूटर का जन्म 3 अप्रैल 1929 को टोंडर (Tonder), डेनमार्क में हुआ था।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के नए अध्यक्ष बने है?

जवाब: टीवी नरेंद्रन
टाटा स्टील लिमिटेड के CEO और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन को वर्ष 2021-22 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। बता दे की नरेंद्रन ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय कोटक से पदभार ग्रहण किया।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, असम राइफल्स के 21वें महानिदेशक के रूप में नियुक्त किए गए है?

जवाब: प्रदीप चंद्रन नायर
लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर (PC Nair) को असम राइफल्स के 21वें महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल "सुखदीप सांगवान" का स्थान लेंगे। नायर को सन् 1985 में सिख रेजिमेंट में शामिल किया गया था। उन्हें असम राइफल्स और पूर्वोत्तर का समृद्ध अनुभव है। वह पहले अर्धसैनिक बल में बटालियन महानिरीक्षक और कंपनी कमांडर रह चुके हैं।

*प्रतिवर्ष वैश्विक अभिभावक दिवस (Global Day of Parents) कब मनाया जाता है?

जवाब: 01 जून को
01 जून 2021 को दुनियाभर में वैश्विक अभिभावक दिवस (Global Day of Parents) मनाया गया है। इस दिवस को प्रतिवर्ष 01 जून को ही मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम "दुनिया भर में सभी माता-पिता की सराहना करें" है। यह विषय लोगों को अपने परिवारों के बलिदानों की सराहना करने और उनके प्यार और स्नेह को स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करता है। साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पूरे विश्व में सभी माता-पिता को सम्मानित करने के लिए इस दिन को चुना गया किया गया था।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के नए अध्यक्ष बने है?

जवाब: अरुण कुमार मिश्रा
हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत "जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा" को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। पाठकों को बता दें कि NHRC में अध्यक्ष का पद पिछले पांच महीने से भी अधिक समय से खाली है। जस्टिस एचएल दत्तू दिसंबर 2020 में इसके अध्यक्ष पद से रिटायर हो गए थे।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, भारतीय नौसेना के उप प्रमुख बने है? 

जवाब: रवनीत सिंह
वाइस एडमिरल "रवनीत सिंह" को नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने वाइस एडमिरल "एम. एस. पवार" की जगह ली है, जो 31 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए हैं। वाइस एडमिरल रवनीत सिंह 1 जुलाई 1983 को भारतीय नौ सेना में कमीशन किए गए थे। वह विमानन (एविएशन) में विशेषज्ञ हैं। फ्लैग ऑफिसर मास्टर ग्रीन इंस्ट्रुमेंट के साथ क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं।

*हाल ही में, ‘इसाक हर्ज़ोग’ इजरायल के कौनसे नए राष्ट्रपति बने है?

जवाब: 11वे
इजरायल चुनावों में अनुभवी नेता इसाक हेर्जोग (Isaac Herzog) को जीत हासिल हुई है। इसी के साथ ही इसाक इजराइल के 11 वें राष्ट्रपति बन गए। इन चुनाव में राष्ट्रपति पद की दौड़ में इसाक के सामने शिक्षाविद "मिरियम पेरेत्ज" खड़ी थीं। हेर्जोग (60) इजरायल की लेबर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और विपक्ष के नेता हैं।

*प्रतिवर्ष ‘विश्व साइकिल दिवस’ कब मनाया जाता है?

जवाब: 03 जून को
हाल ही में, 03 जून 2021 को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) मनाया गया है। पाठकों को बता दे किस इस दिवस को वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 03 जून को विश्व बाइसिकिल दिवस के तौर पर घोषित किया। इस साल दुनिया में चौथा विश्व बाइसिकल दिवस मनाया जा रहा है।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, सेंटर फॉर सेल्युलर & मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के नए प्रमुख बने है?

जवाब: डॉ विनय नंदीकूरी
डॉ विनय के नंदीकूरी CSIR-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के नए निदेशक बने हैं। नंदीकूरी CCMB के निदेशक के रूप में डॉ राकेश के मिश्रा का स्थान लेंगे। मिश्रा, जो अब टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ जेनेटिक्स एंड सोसाइटी में निदेशक हैं, सीसीएमबी के मौजूदा महामारी के खिलाफ प्रयासों में सीसीएमबी की मदद करने के लिए सलाहकार के रूप में बने रहेंगे।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, भारत में मेसेंजिंग एप्प WhatsApp के शिकायत अधिकारी बने है?

जवाब: पारेश बी लाल
हाल ही में, प्रसिद्द मसेंजिंग एप्प WhatsApp ने भारत में पारेश बी लाल को शिकायत अधिकारी नामित किया है। भारत में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) संबंधी नये नियमों के पिछले सप्ताह में प्रभाव में आ जाने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। इन नियमों के तहत प्रमुख सोशल मीडिया मध्यस्थों को भारत में उपयोगकर्ताओं की शिकायतों को सुनने के लिये एक शिकायत अधिकारी, एक नोडल अधिकारी और एक मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी। ये अधिकारी भारत में रहने वाले होने चाहिये।

*हाल ही में, किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘अनिरुद्ध जगन्नाथ’ का 91 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है?

जवाब: मॉरिशस
मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ (Anerood Jugnauth) का 91 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। अनिरुद्ध जगन्नाथ का जन्म 29 मार्च 1930 को मॉरिशस में हुआ था। वे ऐसे राजनीतिज्ञ रहे जो मॉरिशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों पदों पर रहे हैं। वह वर्ष 2003 से 2012 तक देश के राष्ट्रपति थे। इससे पहले भी वो देश के प्रधानमंत्री भी रहे।

*‘प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस’ कब मनाया जाता है?

जवाब: 05 जून को
05 जून 2021 को दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया गया है। इस दिवस को प्रतिवर्ष पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक करने के लिए 05 जून को ही मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की और से की गई थी। पर्यावरण दिवस की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से हुई थी। इसी दिन यहां पर दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, इंडियन एयरफोर्स (IAF) के नए वाइस चीफ बने है?

जवाब: विवेक राम चौधरी
विवेक राम चौधरी (VR Choudhary) को इंडियन एयरफोर्स (IAF) के अगले वाइस चीफ के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दो नए कमांडर इन चीफ भी नया कार्यभार संभालेंगे। एयर ऑपरेशंस के महानिदेशक एयर मार्शल "बल्लभ राधाकृष्ण" दिल्ली में पश्चिमी कमान में चौधरी की जगह लेंगे। वहीं, एयर मार्शल "आरजे डकवर्थ" प्रयागराज में मध्य कमान का जिम्मा संभालेंगे।

*हाल ही में, किसने वर्ष 2021 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता है?

जवाब: डेविड डियोप
हाल ही में, फ्रांसीसी उपन्यासकार "डेविड डियोप" ने अपने प्रथम विश्व युद्ध पर आधारित उपन्यास "एट नाइट ऑल ब्लड इज ब्लैक" के साथ अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तकों के लिए प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार (Booker Prize 2021) जीत लिया है। पेरिस में जन्मे लेखक एक समारोह में पुरस्कार के पहले फ्रांसीसी विजेता बने। यह पुरस्कार अंग्रेजी में अनुवादित और यूनाइटेड किंगडम या आयरलैंड में प्रकाशित पुस्तक के लिए दिया जाता है। ध्यान दे की डिओप की किताब "अन्ना मोस्कोवाकिस" के अनुवादक ने आधा 70,850 डॉलर (50,000 पाउंड) का पुरस्कार जीता है। यह अनुवादकों की प्रमुख भूमिका को मान्यता देता है।

*हाल ही में, किस राज्य की सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए “अनुप्रति कोचिंग योजना” शुरू की है?

जवाब: राजस्थान
राजस्थान राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर, एससी, एसटी एवं अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना (Anuprati Coaching Yojana) का शुभारम्भ किया है। इस योजना से हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढऩे के समान अवसर मिल सकेंगे। किसी भी छात्र-छात्रा को इस योजना का लाभ केवल 1 वर्ष की अवधि के लिए मिलेगा।

*हाल ही में, कौन भारतीय मूल के व्यक्ति विश्व बैंक के शैक्षिक सलाहकार बने है?

जवाब: रंजीतसिंह दिसालेे
वर्ष 2020 का ‘ग्लोबल टीचर’ पुरस्कार जितने वाले महाराष्ट्र के एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक "रंजीतसिंह दिसाले" को विश्व बैंक के अंतरराष्ट्रीय परामर्श बोर्ड में शामिल किया गया है। बता दे की दिसाले को जून, 2021 से जून, 2024 के लिए विश्व बैंक का शैक्षिक सलाहकार बनाया गया है। दिसाले 11 अन्य लोगों के साथ विश्वबैंक के हाल ही में शुरू किए गए ‘ग्लोबल कोच’ कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय तकनीकी परामर्श बोर्ड से जुड़ेंगे।

*प्रतिवर्ष ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ कब मनाया जाता है?

जवाब: 07 जून को
07 जून 2021 को दुनियाभर में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया गया है। इस दिवस को प्रतिवर्ष 07 जून को लोगों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2021 का विषय "स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित भोजन" है। इस दिवस को 7 जून, 2019 को पहली बार मनाया गया था। इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2018 में खाद्य और कृषि संगठन के सहयोग से अपनाया गया था।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) के अगले अध्यक्ष बने है?

जवाब: संजीव नंदन सहाय
पूर्व बिजली सचिव संजीव नंदन सहाय को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस क्षेत्र के नियामक (PNGRB) का नया चेयरमैन चुना गया है। बता दे की बिजली सचिव रहे सहाय इस साल 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। "दिनेश कुमार सर्राफ" का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद PNGRB के चेयरमैन का पद 04 दिसंबर, 2020 से खाली पड़ा है।

*प्रतिवर्ष ‘विश्व महासागर दिवस’ कब मनाया जाता है?

जवाब: 08 जून को
08 जून 2021 को दुनियाभर में विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) मनाया गया है। इस दिवस को प्रतिवर्ष 08 जून को समुद्र (Ocean) की साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस साल इस दिवस की थीम है- महासागर में मौजूद लाइफ और लाइवलीहुड से जुड़े तथ्यों के बारे में आम जन तक जानकारी पहुंचाना। लोगों में ये जागरूकता पैदा करना कि ये महासगर ही हैं जो पूरी दुनिया में प्रोटीन उपलब्ध कराने का सबसे बड़ी जरिया है।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के लिए अध्यक्ष बने है?

जवाब: अब्दुल्ला शाहिद
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद (Abdulla Shahid) सुंयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वर्ष 2018 में मालदीव ने उन्हें उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी। संयुक्त राष्ट्र के ढांचे में महासभा अध्यक्ष पद सबसे बड़ा ओहदा माना जाता है। वर्तमान में 193 देश इसके सदस्य हैं। शाहिद 76वीं महासभा की अध्यक्षता करेंगे। उनका कार्यकाल 2021-22 होगा।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, HSBC India के नए CEO बने है?

जवाब: हितेंद्र दवेे
हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (HSBC) ने दिग्गज बैंकर "हितेंद्र दवे" को भारत में अपना नया चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। वह "सुरेंद्र रोषा" का स्थान लेंगे। दवे वर्ष 2001 से बैंक के साथ जुड़े हैं और विभिन्न पदों पर काम किया है।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, भारत के नए चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए है?

जवाब: अनूप चंद्र पांडेय
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रहे डॉ. अनूप चंद्र पांडेय को भारत का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। अनूप चंद्र पांडेय की नियुक्ति के बाद चुनाव आयोग में सदस्यों की संख्या एक बार फिर तीन हो गई है। सुनील अरोड़ा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद साल 2021 में चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, रिटायर्ड आईएएस राजीव कुमार एक अन्य चुनाव आयुक्त हैं।


*हाल ही में, कौन बिटकॉइन (Bitcoin) को कानूनी मान्यता देने वाला दुनिया का पहला देश बना है?

जवाब: अल सल्वाडोर
मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर ने बिटकॉइन (BitCoin) को कानूनी मान्यता प्रदान की है। इसके साथ ही यह करने वाला अल सल्वाडोर दुनिया का पहला देश बन गया है। इसका इस्तेमाल अल-सल्वाडोर की आधिकारिक मुद्रा अमेरिकी डॉलर के साथ किया जाएगा। अल-सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले के अनुसार बिटकॉइन को आधिकारिक मुद्रा बनाने से विदेशों में रहने वाले अल सल्वाडोर के नागरिकों के लिए घर पर पैसे भेजना आसान हो जाएगा।

*हाल ही में, सोशल मीडिया कम्पनी Facebook ने किसे भारत में अपना शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है?

जवाब: स्पूर्ति प्रिया
प्रमुख सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की वेबसाइट के मुताबिक उसने स्पूर्ति प्रिया (Spoorthi Priya) को भारत के लिए शिकायत अधिकारी (Facebook grievance officer) नियुक्त किया है। फेसबुक ने यह कदम हाल ही में लागू हुए नए आईटी नियमों की पृष्ठभूमि में आया है। इन नियमों के तहत 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ता वाले सोशल मीडिया मध्यस्थों के लिए एक शिकायत अधिकारी, नोडल अधिकारी और एक मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त करना जरूरी है। इस पद पर नियुक्त व्यक्तियों को भारत में ही रहना अनिवार्य होगा।

* कौन इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष बनी है?

जवाब: डेबी हेविट
हाल ही में, इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने डेबी हेविट को 158 साल पहले गठित इस खेल की राष्ट्रीय संस्था की पहली महिला प्रमुख के रूप में चुना है। पाठकों को बता दे की डेबी पूर्व अध्यक्ष "ग्रेग क्लार्क" के इस्तीफे के 14 महीने बाद जनवरी में इंग्लैंड एफए से जुड़ेंगी।

*हाल ही में, कौन इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने है?

जवाब: न्यायमूर्ति संजय यादव
इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति संजय यादव को यहीं का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। 26 जून 1961 को जन्मे संजय यादव 25 अगस्त 1986 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उसके बाद उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट में वकालत प्रारंभ की। सिविल, रेवेन्यू और संवैधानिक मामलों में वकालत करने वाले संजय यादव मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे।

*हाल ही में, कौन इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर बने है?

जवाब: जेम्स एंडरसन
इंग्लैंड के तेज गेदबाज जेम्स एंडरसन देश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गये है। उन्होंने पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बर्मिंघम टेस्ट जेम्स एंडरसन का 162वां टेस्ट मैच है। एंडरसन ने महज 19 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था और अब वो 162 टेस्ट मैच के आंकड़े तक पहुंच गए हैं।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, रक्षा कंपनी थेलेस (Thales) के भारत में उपाध्यक्ष और निदेशक बने है?

जवाब: आशीष सर्राफ
फ्रांस की रक्षा और एयरोस्पेस कंपनी थेलेस (Thales) ने आशीष सर्राफ को भारत के लिए अपना उपाध्यक्ष और कंट्री डायरेक्टर नियुक्त करने की घोषणा की। पाठकों को बता दे की यह नियुक्ति 01 जून, 2021 से लागु है। सर्राफ इस पद पर "इमैन्युएल डी रोकफेयूल" की जगह लेंगे जिन्हें थेलेस की पश्चिम एशिया इकाई का वाइस प्रेजीडेंट और प्रमुख नियुक्त किया गया है।

*प्रतिवर्ष “विश्व बाल श्रम निषेध दिवस” कब मनाया जाता है?

जवाब: 12 जून को
12 जून 2021 को दुनियाभर में "विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour)" मनाया गया है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने वर्ष 2002 में की थी। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम ना कराकर उन्हें शिक्षा दिलाने और आगे बढ़ने के लिए जागरूक करना है, ताकि बच्चे अपने सपनों और बचपन को ना खोएं।

*हाल ही में, दिए गए वर्ष 2021 के पुलित्जर पुरस्कारों में किस भारतीय मूल की पत्रकार को पुरस्कार मिला है?

जवाब: मेघा रोजगोपालन
पत्रकारिता और कला के क्षेत्र में पुलित्जर पुरस्कारों (Pulitzer Prize 2021) की घोषणा की गई है। इस वर्ष भारतीय मूल की पत्रकार मेघा रोजगोपालन (Megha Rajagopalan) को पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान है। उन्हें ये पुरस्कार दुनिया के सामने चीन के बड़े झूठ उजागर करने को लेकर मिला है। वहीं अमेरिका के अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd) की हत्या का वीडियो रिकॉर्ड करने वाली लड़की डार्नेला फ्रेजियर (Darnella Frazier) को भी पुरस्कार मिला है।

* कौन व्यापार एवं विकास पर संयुक्तराष्ट्र संगठन (UNCTAD) की नई महानिदेशक बनी है?

जवाब: रेबेका ग्रीनस्पैन
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनिया में व्यापार एवं विकास को बढ़ावा के लिए बनी अपनी एजेंसी अंकटाड (UNCTAD) के महानिदेशक पद पर कोस्टारिका की महिला अर्थशास्त्री रेबेका ग्रीनस्पैन (Rebecca Grynspan) की नियुक्ति किए जाने के प्रस्ताव को अनुमादन किया। पाठकों को बता दे की रेबेका इसका नेतृत्व संभालने वाली पहली महिला और मध्य अमेरिकी क्षेत्र की पहली व्यक्ति होंगी।

*प्रतिवर्ष ‘विश्व रक्तदाता दिवस’ कब मनाया जाता है?

जवाब: 14 जून
14 जून 2021 को दुनियाभर में विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को दुनिया में जरूरत के मुताबिक खून उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन रक्तदान करने की अपील की जाती है, क्योंकि स्वस्थ लोगों द्वारा किए गए रक्तदान का उपयोग जरूरतमंद लोगों को खून चढ़ाने के लिए किया जाता है, ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, इजराइल के नए प्रधानमंत्री बने है?

जवाब: नफ्ताली बेनेट
नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett) ने इजराइल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। इसके साथ ही 12 साल से प्रधानमंत्री पद पर काबिज "बेंजामिन नेतन्याहू" का कार्यकाल खत्म हो गया। नई सरकार के लिए अलग-अलग विचारधारा के दलों ने गठबंधन किया है। इनमें दक्षिणपंथी, वाम, मध्यमार्गी के साथ अरब समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली एक पार्टी भी है। येश एतिद पार्टी के मिकी लेवी को संसद का स्पीकर चुना गया। उनके पक्ष में 67 सदस्यों ने मतदान किया।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, जैव प्रौद्योगिकी कंपनी MyLab डिस्कवरी सॉल्यूशंस के ब्रांड एम्बैसडर बने है?

जवाब: अक्षय कुमार
हाल ही में, जैव प्रौद्योगिकी कंपनी मायलैब (MyLab) डिस्कवरी सॉल्यूशंस ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को अपना ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त किया है।  पुणे की कंपनी ने देश की पहली कोविड-19 सेल्फ-टेस्ट किट "CoviSelf" पेश की है। कंपनी डॉयग्नॉस्टिक्स, खाद्य सुरक्षा, कृषि और पशु दवाओं जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है।

*हाल ही में, किन फिल्मों के मशहूर अभिनेता ‘संचारी विजय’ का 38 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है?

जवाब: कन्नड़
कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता ‘संचारी विजय (Sanchari Vijay)’ का महज 38 साल की उम्र में रोड एक्सीडेंट के कारण निधन हुआ है। पाठकों को बता दे की संचारी विजय ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में रिलीज हुई "रंगप्पा होगबिटना" से की थी। पिछले 10 सालों में विजय ने कई फिल्मों में काम किया।

* किसे मई-2021 लिए ICC Player of the Month का अवार्ड मिला है?

जवाब: मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) को मई-2021के लिए ICC Player of the Month के अवार्ड के लिए चुना गया है। बता दे की मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश की ओर से प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीतने वाली पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा महिला क्रिकेट में स्कॉटलैंड की ऑलराउंडर "कैथरीन ब्रायस" को आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के अवार्ड से नवाजा है।

*प्रतिवर्ष विश्व पवन दिवस (Global Wind Day) कब मनाया जाता है?

जवाब: 15 जून को
15 जून 2021 को दुनियाभर में विश्व पवन दिवस (Global Wind Day) मनाया गया है। इस दिवस को प्रतिवर्ष पवन ऊर्जा और इसके उपयोग के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए 15 जून को मनाया जाता है। यूरोपीय पवन ऊर्जा संघ और ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल ने इस दिन को पहली बार वर्ष 2007 में मनाया था। इसके बाद 2009 में इसे विश्व स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2009 तक विश्व पवन दिवस या वैश्विक पवन दिवस नहीं था। 2009 के बाद से यह दिन और अधिक समावेशी हो गया है और इस दिन का लोगों को बताया गया।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, WHO के वैश्विक वायु प्रदूषण व स्वास्थ्य-तकनीकी सलाहकार समूह के मानद सदस्य नियुक्त किए गये है?

जवाब: मुकेश शर्मा
वायु गुणवत्ता विशेषज्ञ व प्रदूषण के क्षेत्र में शोध करन वाले प्रो. मुकेश शर्मा (Mukesh Sharma) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वैश्विक वायु प्रदूषण व स्वास्थ्य-तकनीकी सलाहकार समूह (GAPH-टैग) का मानद सदस्य नियुक्त किया गया है। वह दुनिया भर में वायु प्रदूषण कम करने पर काम करेंगे। प्रो. शर्मा पूर्व में भी डब्ल्यूएचओ, जिनेवा, इंटरनेशनल काउंसिल फार क्लीन ट्रांसपोर्ट, क्लीन एयर एशिया यूनाइटेड नेशनल एनवायरमेंटल प्रोग्राम, बैंकाक और विश्वबैंक से जुड़कर भी कई शोध कार्य कर चुके हैं।

* जारी वर्ष 2021 की ‘विश्व दाता सूचकांक’ रिपोर्ट में भारत को कौनसा स्थान मिला है?

जवाब: 14वां
जारी विश्व दाता सूचकांक 2021 (World Giving Index 2021) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया का 14वां सर्वाधिक परोपकारी देश है। Covid-19 महामारी ने दुनियाभर में दान कार्यों के रुझानों का संकेत दिया है। चैरिटीज एंड फाउंडेशन- सीएएफ के इस वर्ष के सर्वेक्षण में दान और परोपकारी गतिविधियों पर लॉकडाउन के प्रभावों का उल्लेख किया गया है। भारत अब विश्व के शीर्ष 20 उदार देशों में शामिल है, जबकि पिछले दस वर्षों तक भारत 82वें स्थान पर था।

* कौन भारतीय मूल के व्यक्ति Microsoft के नए चेयरमैन बने है?

जवाब: सत्या नडेला
भारतीय मूल के सत्या नडेला (Satya Nadella) को Microsoft ने अपना चेयरमैन नया बनाया है। इस नियुक्ति के बाद नडेला "जॉन थॉम्पसन" का स्थान लेंगे। सत्या नडेला साल 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बने थे। थॉम्पसन अब प्रमुख इंडीपेन्डेंट डायरेक्टर रहेंगे। थॉम्पसन ने साल 2014 में बिल गेट्स के बाद माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बने थे।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, भारत के लिए WTO मिशन में निदेशक नियुक्त किए गए है?

जवाब: आशीष चांदोरकर
 विश्व व्यापार संगठन (WTO), जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में निदेशक के स्तर पर एक निजी व्यक्ति आशीष चांदोरकर को तीन साल के कार्यकाल के लिए काउंसलर नियुक्त किया। इस मिशन में पहली बार किसी निजी व्यक्ति की नियुक्ति की गई है और यह इस साल के अंत में विश्व व्यापार संगठन के एक महत्वपूर्ण मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से पहले आता है।

*हाल ही में, किस राज्य की सरकार ने राज्य में “वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड” स्थापित करने की घोषणा की है?

जवाब: राजस्थान
राजस्थान सरकार ने वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड (Vedic Shiksha & Sanskar Board) का गठन करने की घोषणा की है। इस बोर्ड के तहत छात्रों को विज्ञान और योग के संबंध का ज्ञान दिया जाएगा। साथ ही वैदिक रिति रिवाज एवं संस्कार आधारित शिक्षा दी जाएगी।

* प्रसिद्द व्यक्तिव ‘मिल्खा सिंह’ का निधन हुआ है, वह थे?

जवाब: धावक
भारत के ‘उड़न सिख (Flying Sikh)’ के नाम से प्रसिद्द महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद 91 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। इससे पहले रविवार को उनकी 85 वर्षीया पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान "निर्मल कौर" ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था।

*किस अफ़्रीकी देश में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा मिला है?

जवाब: बोत्सवाना
देबस्वाना डायमंड कंपनी ने 01 जून, 2021 को दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना की जवानेंग खदान में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा पाया है। प्रारंभिक विश्लेषण के अनुसार, इस हीरे/ पत्थर का वजन दुनिया के दूसरे सबसे बड़े 1,109 कैरेट लेसेडी ला रोना हीरे से थोड़ा कम है जो वर्ष, 2015 में बोत्सवाना में ही पाया गया था और दुनिया का सबसे बड़ा 3,106 कैरेट का कलिनन हीरा वर्ष, 1905 में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। इस 73 मिमी लंबे, 52 मिमी चौड़े और 27 मिमी मोटे पत्थर का नाम अभी नहीं रखा गया है।

*किस राज्य की सरकार ने हाल ही में, “जहां वोट वहां वैक्सीनेशन” नामक अभियान शुरू किया है?

जवाब: दिल्ली
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 45 साल से अधिक लोगों के लिए दिल्ली में एक स्पेशल अभियान शुरू किया है, जिसका नाम "जहां वोट वहां वैक्सीनेशन (Jahan Vote Wahan Vaccination Campaign)" है। अगर वैक्सीन की कमी नहीं हुई तो इस अभियान के तहत 4 हफ्तों में 45 साल से अधिक सभी लोगों को दिल्ली में वैक्सीन लगा दी जाएंगी।

*किस देश के प्रथम राष्ट्रपति रहे “केनेथ कौंडा” का 97 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है?

जवाब: जांबिया
जांबिया के पहले राष्ट्रपति "केनेथ कौंडा (Kenneth Kaunda)" का 97 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। कौंडा उस आंदोलन के नेता थे जिसके कारण दक्षिण अफ्रीकी देश जांबिया में अंग्रेजों का औपनिवेशिक शासन समाप्त हुआ था। पाठकों को बता दे की वह वर्ष 1964 में जांबिया के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति बने थे।

*‘ प्रतिवर्ष विश्व शरणार्थी दिवस’ कब मनाया जाता है।

जवाब: 20 जून को
20 जून 2021 को दुनियाभर में विश्व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day) मनाया गया है। यह दिवस प्रतिवर्ष दुनियाभर में शरणार्थियों के साहस और शक्ति को सम्मानित करने के लिए 20 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से ये दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि नए देशों में शरणार्थियों के लिए समझ और सहानुभूति का निर्माण किया जा सके।

*प्रतिवर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ कब मनाया जाता है?

जवाब: 21 जून को
 21 जून 2021 को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया गया है। इस दिवस को जून 2015 से मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत भारत से हुई और आज दुनिया भर में इसे मनाया जाता है।

* ‘इब्राहिम रायसी’ ईरान के कौनसे नए राष्ट्रपति के रूप में चुने गए है?

जवाब: आठवें
ईरान के अति-रूढ़िवादी मौलवी और न्यायपालिका प्रमुख इब्राहिम रायसी को ईरान के 8वें राष्ट्रपति के तौर पर चुना गया है। फ़िलहाल हुए राष्ट्रपति चुनावों में इब्राहिम रायसी को 61.95% वोट मिले। इन चुनावों में कुल 48.8% मतदान हुआ था जोकि वर्ष, 1979 की क्रांति के बाद से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सबसे कम मतदान है। इब्राहिम रायसी उदारवादी राष्ट्रपति हसन रूहानी की जगह, अगस्त माह के शुरू में ईरान के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करेंगे।

* कौन भारतीय मूल के व्यक्ति कनाडा के उच्चतम न्यायालय में प्रथम अश्वेत न्यायमूर्ति बने है?

जवाब: महमूद जमाल
भारतीय मूल के ‘महमूद जमाल (Mahmud Jamal)’ कनाडा के उच्चतम न्यायालय में पहले अश्वेत न्यायमूर्ति बने है। न्यायमुर्ति जमाल सेवनिवर्ती हो रही न्यायाधीश "रोसाली सिल्बरमैन एबेला" की जगह लेंगे, जो शीर्ष न्यायालय की प्रथम यहूदी एवं प्रथम शरणार्थी न्यायाधीश थीं।

* किस भारतीय मूल की महिला ने वर्ष 2021 का यूरोपीय आविष्कारक पुरस्कार जीता है?

जवाब: सुमित्रा मित्रा
भारतीय मूल की अमेरिकन महिला सुमित्रा मित्रा ने यूरोप के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड में से एक "यूरोपियन इन्वेंटर अवॉर्ड 2021 (European Inventor Award)" जीता है। यह पुरस्कार उन्हें नैनो प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से दांतों को और मजबूत बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए काम को लेकर दिया गया। उनके द्वारा बताई गई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल अब दुनियाभर के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।

*प्रतिवर्ष ‘विश्व संगीत दिवस’ कब मनाया जाता है?

जवाब: 21 जून को
21 जून 2021 को दुनियाभर में विश्व संगीत दिवस (World Music Day) मनाया गया है। इस दिवस को प्रतिवर्ष संगीत को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 21 जून को ही मनाया जाता है। विश्व संगीत दिवस मनाने की शुरुआत साल 1982 में फ्रांस में हुई थी और इसका श्रेय तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री "जैक लैंग" को दिया जाता है। फ्रांस के लोगों की संगीत के प्रति दीवानगी को देखते हुए उन्होंने इस दिवस की घोषणा की थी। इस दिन को फेटे डी ला म्यूजिक (Fete de la Musique) के नाम से भी जाना जाता है।

* कौनसा राज्य हाल ही में, भारत का पहला “रेबीज मुक्त” राज्य बना है?

जवाब: गोवा

गोवा भारत का पहला रेबीज मुक्त राज्य (Rabies Free State) बना है। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसकी घोषणा की है। यह रेबीज नियंत्रण का कार्य, "मिशन रेबीज परियोजना" द्वारा किया गया है। इसे केंद्र सरकार के अनुदान से चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया की राज्य ने अब कुत्तों में रेबीज के खिलाफ 5,40,593 टीकाकरण लक्ष्य हासिल कर लिया है।

* हाल ही में, कौन सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर बनी है?

जवाब: शेफाली वर्मा
महिला क्रिकेटर "शेफाली वर्मा" क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर बनी है। पाठकों को बता दे की शेफाली ने 17 साल 150 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और उन्होंने इतिहास रच दिया। शेफाली से पहले ये रिकॉर्ड "स्मृति मंधना" के पास था जिन्होंने ने 18 साल 26 दिन की उम्र तक क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था फ़िलहाल वह इस मामले में दूसरे नंबर पर आ गई हैं। वहीं तीसरे नंबर पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज "इशांत शर्मा" हैं जिन्होंने 19 साल 152 दिन की उम्र में ये कमाल किया था।

* प्रतिवर्ष “विश्व क्षुद्रग्रह दिवस” कब मनाया जाता है?

जवाब: 30 जून को
30 जून 2021 को दुनियाभर में विश्व क्षुद्रग्रह दिवस (World Asteroid Day) मनाया गया है। इस दिवस को प्रतिवर्ष 30 जून को इसलिए मनाया जाता है, क्योकि साइबेरिया में तुंगुस्का नदी के करीब 30 जून, 1908 में एक बहुत ही बड़ा विस्फोट हुआ था। जिसे "तुंगुस्का प्रभाव" कहा गया। साइबेरिया में तुंगुस्का नदी के आसपास घटित हुई इस घटना की याद में ही हर साल 30 जून को यह दिन मनाया जाता है और एस्टेरॉयड से होने वाले खतरों के बारे में लोगों को जानकारी देकर उनकी जागरूरकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

*प्रतिवर्ष “विश्व सोशल मीडिया दिवस” कब मनाया जाता है?

जवाब: 30 जून को
30 जून 2021 को दुनियाभर में विश्व सोशल मीडिया दिवस (World Social Media Day) मनाया गया है। इस दिवस को प्रतिवर्ष 30 जून को दुनिया में सोशल मीडिया संचार के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में कैसे उभरा इसके बारे में सभी को बताने के उद्देश्य से मनाया जाता है। पहली बार 30 जून 2010 को विश्व सोशल मीडिया दिवस के रूप में मनाया गया था।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, इंडियन फेडरेशन ऑफ़ यूनाइटेड नेशन एसोसिएशन (IFUNA) के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए है?

जवाब: शंभूनाथ श्रीवास्तव
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शंभू नाथ श्रीवास्तव को इंडियन फेडरेशन ऑफ़ यूनाइटेड नेशन एसोसिएशन (IFUNA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  उन्होंने मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री "मुकुल संगमा" की जगह ली है।

* किस भारतीय को वर्ष 2021 का जापान का प्रतिष्ठित “ग्रैंड फुकुओका पुरस्कार” मिला है?

जवाब: पालागुम्मि साईनाथ
वरिष्ठ पत्रकार पालागुम्मि साईनाथ (Palagummi Sainath) को वर्ष 2021 के जापान के प्रतिष्ठित ग्रैंड फुकुओका पुरस्कार (Grand Fukuoka Prize) से सम्मानित किया गया है। साईनाथ एक प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो भारत में खेती करने वाले गरीब लोगों की आवाज उठाते हैं। बता दे की साईनाथ के साथ दो अन्य लोगों को भी फुकुओका पुरस्कार दिया गया है। तीन अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाने वाले इस पुरस्कार में ग्रैंड अवार्ड साईनाथ को दिया गया, वही अकादमिक पुरस्कार जापान के इतिहासकार "किशिमोतो मियो", कला और संस्कृति के लिए थाईलैंड के लेखक और फिल्म निर्माता "प्रबदा यूं" को सम्मानित किया गया।

* कौन डोप टेस्ट में फेल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी है?

जवाब: अंशुला राव
भारतीय महिला क्रिकेटर अंशुला राव (Anshula Rao) डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं। जिसके बाद नेशनल एंटी डोप एजेंसी (NADA) ने उन पर 4 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। ध्यान दे की अंशुला डोप टेस्ट में फेल होने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर हैं।

* हाल ही में, 28 जून 2021 को भारत ने किस आधुनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

जवाब: अग्नि प्राइम
28 जून 2021 को भारत ने अग्नि सीरीज की आधुनिक मिसाइल अग्नि प्राइम (Agni Prime Missile) का सफल परीक्षण कर लिया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के विकसित न्यूक्लिअर क्षमता वाले मिसाइल का ओडिशा के चांदीपुर तट पर परीक्षण किया गया। वैज्ञानिकों के अनुसार इस नए मिसाइल की रेंज 1000 से 2000 किलोमीटर तक की है। भारत ने मई 1989 में पहली बार मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का टेस्ट किया था। उस समय इसकी मारक क्षमता 700 से 900 किलोमीटर थी।

*WhatsApp ने किसे भारत में अपने भुगतान कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया है?

जवाब: मनेश महात्मे
व्हॉट्सएप ने अमेजन के पूर्व कार्यकारी "मनेश महात्मे (Manesh Mahatme)" को भारत में अपने भुगतान कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया है। व्हॉट्सएप पेमेंट्स-इंडिया के निदेशक के रूप में महात्मे प्रयोगकर्ताओं के लिए भुगतान के अनुभव को बेहतर करने के लिए काम करेंगे। महात्मे के पास डिजिटल वित्तीय सेवाओं ओर भुगतान क्षेत्र में 17 साल का अनुभव है। इससे पहले महात्मे सिटीबैंक, एयरटेल मनी और अमेजन में रह चुके हैं।

* कौन व्यक्ति हाल ही में, Twitter India के नए शिकायत अधिकारी बने है?

जवाब: जेरेमी केसल
भारत में सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के शिकायत अधिकारी के पद से "धर्मेंद्र चतुर" के इस्तीफा देने के बाद ट्विटर इंडिया (Twitter India) ने अपने ग्लोबल लीगल पॉलिसी डायरेक्टर "जेरेमी केसल (Jeremy Kessel)" को शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। 25 मई 2021 से भारत में लागू नए IT नियम के अनुसार सोशल मीडिया कंपनियों को यूजर या पीड़ितों की शिकायत का समाधान के लिए एक शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करना जरूरी है।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के नए विशेष निदेशक नियुक्त किए गए है?

जवाब: प्रवीण सिन्हा
प्रवीण सिन्हा (Praveen Sinha) को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के नए विशेष निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वह "राकेश अस्थाना" का स्थान लेंगे। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 30 अप्रैल, 2022 को उनकी सेवानिवृत्ति तक या अगले आदेश तक रहेगा। ध्यान दें की विशेष निदेशक का पद निदेशक के बाद CBI में दूसरा सबसे वरिष्ठ पद है। यह पद पिछले तीन साल से खाली था।

*प्रतिवर्ष पुरे भारत में 29 जून को ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ किनके जन्मदिवस पर मनाया जाता है?

जवाब: प्रशांत चंद्र महालनोबिस
हाल ही में, 29 जून 2021 को पुरे भारत में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष प्रख्यात सांख्यिकीविद दिवंगत “प्रशांत चंद्र महालनोबिस (Prasanta Chandra Mahalanobis)” के जन्मदिवस (29 जून को) पर मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के मुख्य उद्देश्य रोजमर्रा की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। वर्ष 2007 में महालनोबिस की जन्मतिथि के अवसर पर हर वर्ष 29 जून का दिन राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया था।

* जारी वर्ष 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक कौनसा शहर कामगारों के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर बना है?

जवाब: अश्गाबात (तुर्कमेनिस्तान)
एक रिपोर्ट के मुताबिक तुर्कमेनिस्तान की राजधानी ‘अश्गाबात’ कामगारों के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर बना है। Mercer Cost of Living Survey के अनुसार इस शहर में बाहर से आए लोगों को दुनिया में सबसे ऊंची कीमत पर चीजों को यहां खरीदना पड़ता है जिस कारण यह दुनिया का सबसे महंगा शहर बन गया है। इस सूची में हांगकांग को दूसरा और लेबनान की राजधानी बेरूत को तीसरा स्थान मिला है।

*कौन ओलंपिक ‘A’ कट में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय तैराक बने है?

जवाब: साजन प्रकाश
साजन प्रकाश ओलंपिक ‘A’ क्वालिफिकेशन टाइम पार करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए। उन्होंने रोम में सेट्टे कोली ट्रॉफी में पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाई वर्ग में एक मिनट 56.38 सेकेंड का समय निकाला। रियो ओलंपिक 2016 खेल चुके साजन टोक्यो ओलंपिक ‘A ’ स्टैंडर्ड में प्रवेश में 0.1 सेकेंड से कामयाब रहे। टोक्यो ओलंपिक ए स्टैंडर्ड एक मिनट 56.48 सेकेंड है।

*कौन व्यक्ति हाल ही में, संजय कोठारी के स्थान पर केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) नियुक्त किए गए है?

जवाब: सुरेश एन पटेल
सतर्कता आयुक्त "सुरेश एन पटेल (Suresh N Patel)" को केंद्रीय सतर्कता आयोग में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) नियुक्त किया गया है। पटेल को "संजय कोठारी" के स्थान पर नियुक्त किया गया है। कोठारी अप्रैल 2020 में आयोग में नियुक्त हुए थे। आयोग का नेतृत्व सीवीसी करता है जबकि इसमें अधिकतम 2 सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं।

* कौन दिल्ली खेल विश्वविद्यालय (DSU) की पहली कुलपति बनी है?

जवाब: कर्णम मल्लेश्वरी
भारत की पहली महिला ओलंपिक मेडल विजेता कर्णम मल्लेश्वरी (Karnam Malleswari) को दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली खेल विश्वविद्यालय का पहला कुलपति नियुक्त किया गया है। दिल्ली विधानसभा ने वर्ष 2019 में दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (DSU) स्थापित करने के लिए एक विधेयक पारित किया था। इस यूनिवर्सिटी में क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के अलावा अन्य खेलों में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डॉक्टरेट की डिग्री दी जाएगी।

* जारी रिपोर्ट के मुताबिक कौन 100 साल में दुनिया के सबसे बड़े दानवीर बने है?

जवाब: जमशेदजी टाटा
जारी हुरुन रिपोर्ट और एडेलगिव फाउंडेशन द्वारा तैयार दुनिया के 50 दानवीरों की सूची में "जमशेदजी टाटा" को पिछले 100 सालों में दुनिया का सबसे बड़ा दानवीर चुना गया है। उनके द्वारा स्थापित टाटा समूह ने सबसे ज्यादा 102 अरब डॉलर (करीब 75 खरब 70 अरब 53 करोड़ 18 लाख रुपये) का दान दिया है। बता दे की इस सूची में नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाले टाटा समूह के जमशेदजी दान देने में दुनिया के अन्य उद्योगपतियों से काफी आगे हैं।

*कौन भारतीय हाल ही में, OnePlus की वियरेबल्स श्रेणी के लिए ब्रांड एंबेसडर बने है?

जवाब: जसप्रीत बुमराह
वैश्विक स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने भारत के स्टार क्रिकेटर "जसप्रीत बुमराह" को अपनी वियरेबल्स श्रेणी का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। वनप्लस वियरेबल कैटेगरी में वनप्लस वॉच शामिल है, जो वनप्लस की ओर से पहली ग्लोबल स्मार्ट वियरेबल डिवाइस है।

* किस राज्य में हाल ही में, दुनिया का पहला आनुवंशिक रूप से संशोधित रबर प्लांट लगाया गया है?

जवाब:असम
रबर बोर्ड के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक केएन राघवन द्वारा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में दुनिया का पहला आनुवंशिक रूप से संशोधित रबर प्लांट लगाया गया है। इसे केरल स्थित रबर रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (RRII) में अपनी जैव प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में लंबे वर्षों के शोध के माध्यम से विकसित किया गया था।

* किस क्रिकेट टीम ने “वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप” की पहली ट्रॉफी जीती है?

जवाब: न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने भारत को फाइनल मुकाबले में हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) की पहली ट्रॉफी पर कब्जा किया है। पाठकों को बता दे की साल 2019 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। दो साल पहले शुरू हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बात करें तो "मार्नस लाबुशेन" इस चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होने इस चैंपियनशिप में 1675 रन बनाए। लाबुशेन ने 23 पारियों में 72.82 की औसत से ये रन बनाए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान "जो रूट" हैं। उन्होंने 37 पारियों में 47.42 की औसत से 1660 रन बनाए।

*किस राज्य की सरकार ने हाल ही में, युवाओं के लिए “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना” शुरू की है?

जवाब: बिहार
बिहार सरकार ने युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (Mukhyamantri Udyami Yojana) शुरू की है। इस योजना के तहत नया उद्योग लगाने के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसमें अधिकतम 5 लाख रुपये अनुदान के रूप में और बाकी 5 लाख रुपये ऋण (कर्ज) के रूप में 1 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

* कौन इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने है?

जवाब: मुनीश्वर नाथ भंडारी
न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी (MN Bhandari) को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मुख्य न्यायाधीश पद से न्यायमूर्ति यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति भंडारी 26 जून, 2021 से मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभालेंगे।

*प्रतिवर्ष ‘अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस’ कब मनाया जाता है?

जवाब: 23 जून को
23 जून 2021 को दुनियाभर में अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस (International Olympic Day) मनाया गया है। 23 जून 1948 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई थी। दरअसल, आधुनिक ओलंपिक खेलों का पहला आयोजन तो वर्ष 1896 में हुआ था। 23 जून 1894 को ओलंपिक खेलों के पिता कहे जाने वाले "पियरे डी काउर्बिटन" ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का गठन किया। इसके पहले अध्यक्ष यूनानी व्यापारी "डेमट्रियोस विकेलास" बने थे। हालांकि ओलिंपिक डे की शुरुआत 1948 में हुई।

*प्रतिवर्ष ‘अंतराष्ट्रीय विधवा दिवस’ कब मनाया जाता है?

जवाब: 23 जून को
23 जून 2021 को दुनियाभर में अंतराष्ट्रीय विधवा दिवस (International Widows Day) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की विधवाओं की स्थिति को विशेष पहचान दिलाने के लिए 23 जून 2011 को पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाने की घोषणा की, और तब से हर साल इस दिन को 23 जून को मनाया जाता है।

* जारी वर्ष 2021 की ‘वैश्विक शांति सूचकांक’ में भारत को कौनसा स्थान मिला है?

जवाब: 135वां
जारी वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index 2021) के 15वें संस्करण में 163 देशों की सूची में आइसलैंड को दुनिया का सबसे शांतिप्रिय देश घोषित किया गया है। वर्ष 2021 के इस सूचकांक में विश्व के 163 स्वतंत्र देशों/क्षेत्रों को उनको शांति के स्तर के अनुसार रैंकिंग प्रदान की गई है। इस सूचकांक में भारत को 135वां स्थान प्राप्त हुआ है।


*कौन ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट बनी है?

जवाब: हबर्ड वेटलिफ्टर
न्यूजीलैंड की ‘वेटलिफ्टर लौरेल हबर्ड’ ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट बनी है। हबर्ड वेटलिफ्टर की उम्र 43 साल है, वह महिलाओं की 87 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेंगी। हबर्ड को चुनने के फैसले पर विवाद भी हो रहा है और लोगों का मानना है कि उन्हें महिला वर्ग में हिस्सा लेने का फायदा मिलेगा। इससे पहले हबर्ड ने 2017 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक और समोआ में 2019 प्रशांत क्षेत्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।

*कौन IAF में शामिल होने वाली जम्मू कश्मीर की पहली महिला फाइटर पायलट बनी है?

जवाब: मावया सूदन

*किस देश ने दिन में टेलीविज़न पर जंक फूड के विज्ञापन दिखाने पर रोक लगाई है?

जवाब: ब्रिटेन


                 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad