expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

लखनवी अरबी बनाने का तरीका।

लखनवी अरबी


लखनवी अरवी

सामग्री: material

500 gm.अरबी (घुइया) Taro Root-Arum Root / 2 बड़े टमाटर tomatoes/ एक छोटा टुकड़ा अदरक ginger/ 7-8 कली लहसुन garlic/ 2 प्याज onion/ एक छोटा चम्मच अजवाइन celery/ 1से 2 चम्मच गरम मसाला Hot Spices/ तेल Cooking oil/ स्वादानुसार नमक Salt/ 150gm.दही curd/ आधा छोटा चम्मच जीरा cumin/ 2-3 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर Red chilli powder/ 2-3 छोटा चम्मच धनिया पाउडर Coriander powder/ आधा चम्मच हल्दी पाउडर turmeric powder/ 5-6 हरी मिर्च Green chilli/ 50-100 gm. हरी धनियां green coriander/ चुटकी भर हींग Asafoetida आदि।

गौर करें: (Take notice)

आपको अपने घर के व्यक्तियों के हिसाब से सामग्री लेनी है और उसी हिसाब से मसाले तेल आदि भी लेना है।

तैयारी: Preparation

1.अरबी को पानी में उबाल लेना है ज्यादा गलने न पाये। उसके बाद उसे छिल लेना है। साइज के हिसाब से टुकड़े करना या ना करना है। लंबे हों तो चार टुकड़े करें अगर छोटे हों तो साबूत रहने दें। इनमें टूथपिक से चारों तरफ छेद कर लें।
2. टमाटर, लहसुन, अदरक, प्याज, हरी मिर्च इन सबको पीसकर पेस्ट बना लेना है।
3. दही को अच्छे से फेट लेना है।
4. हरी धनिया को बारीक काट लेना है।

बनाने की विधि: Method of making

सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तेल डालें और गरम होने दें। अब इसमें उबली हुई अरबी को लाल होने तक भून लेना या फ्राय कर लेना है इसके बाद इसे अलग बर्तन में निकाल लें।
अब कढ़ाई में बचे हुए तेल में अजवाइन, जीरा डालकर तड़का लें और थोड़ी हींग मिला ले। अब इसमे प्याज टमाटर वाला पेस्ट डालकर भुनना है जब अच्छी तरह भून जाये तो इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से तब तक भूने जब तक किनारे से तेल छूटा हुआ दिखाई न दे।
अब इसमें फ्राय किया हुआ अरबी डालकर मिला लें और स्वादानुसार नमक मिला लें। उसके बाद इसमें फेंटी हुई दही डालकर मिला लें।
अब इसमें पानी हिसाब से मिला लें और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर दम करें। उसके बाद इसमें ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला लें।
इस तरह लखनवी अरबी खाने को तैयार हो जायेगी इसे आप पराठा या नान के साथ खायें।

ध्यान दें: (Attention)

आपको दही अंत में डालना है अगर पहले डाल देंगें तो दही फट जायेगी। इसका ध्यान रखें और इसमें आपको ग्रेवी (रसा) कितना गाढ़ा चाहिए उस हिसाब से पानी मिलायें या न मिलायें। लेकिन ग्रेवी मध्यम गाढ़ी होनी चाहिए।



✍️ Vijay Tiwari
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad